न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम (Jimmy Neesham) ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि स्थगित हुए आईपीएल 2021 फिर से भारत में शुरू किया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर आईपीएल फिर से शुरू होता है, तो वह इस टूर्नामेंट में वापसी के लिए तैयार है। 

Advertisement

नीशम ने न्यूजहब से कहा, " अगर यह दोबारा से शुरू होता है, तो मुझे इसमें संदेह है कि यह फिर से भारत में शुरू होगा। मुझे लगता है कि हमने पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप को भारत से बाहर जाने की योजना देखी है और वे इस तरह की चीजों से बेहद सतर्क रहने वाले हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " मैंने आईपीएल के लिए करार किया था। मैंने कमिटमेंट किया था कि मैं इसमें खेलता रहूंगा और कभी भी मेरे मन में इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का ख्याल नहीं आया। कुछ लोगों की अलग राय हो सकती है, लेकिन मेरा मानना यही है। मैं एक पेशेवर हूं और कई बार ऐसा होता है कि आपको उन देशों में भी जाना पड़ता है, जहां जाने के इच्छुक आप नहीं होते हैं। लेकिन मैदान में जाकर खेलना ही हमारा काम होता है।"

नीशम आईपीएल के 14 वें सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल फिर से शुरू होता है तो वह इसमें खेलने के लिए तैयार हैं।

आलराउंडर ने कहा, " मैं दोबारा इसमें खेलुंगा, खासकर जब वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगी। मुझे नहीं लगता है कि किसी ने उम्मीद की होगी कि इतना जल्दी सब कुछ हो जाएगा।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार