युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। रविवार को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने ईस्ट जोन के कार्यवाहक (स्टैंड-इन) कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाली।

Advertisement

ईस्ट जोन टीम के मौजूदा उप-कप्तान सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल के पहले दिन कप्तानी की जिम्मेदारी तब संभाली, जब नियमित कप्तान ईशान किशन मैदान से बाहर चले गए। सेंट्रल जोन की बल्लेबाजी के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए किशन के दाहिने अंगूठे में चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ईस्ट जोन के कप्तान की जगह कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली, जबकि सूर्यवंशी ने कुछ समय के लिए जोनल टीम के स्टैंड-इन कप्तान की भूमिका निभाई। सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में चर्चा का विषय रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में सिर्फ आठ रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने महज 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।

वैभव ने गेंदबाजी करने के अपने अनुभव को भी शेयर किया था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) डोमेस्टिक द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, "अगर आप किसी भी बल्लेबाज से पूछें, तो उन्हें हमेशा गेंदबाजी करना पसंद होता है। एक बल्लेबाज को हमेशा गेंदबाजी करने में मजा आता है और एक गेंदबाज को हमेशा बल्लेबाजी करने में उतना ही आनंद आता है।"

जोनल टीम के उप-कप्तान और ईशान किशन के सहयोगी के तौर पर नियुक्त किए गए सूर्यवंशी ने कप्तान के उन्हें गेंदबाजी कराने के फैसले के बारे में बात की और खुद को विकेट लेने वाला खिलाड़ी बताया था। उन्होंने आगे कहा, "विरोधी टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे, इसलिए मुझे दो या तीन ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया। ईशान किशन को लगा कि वह जोखिम उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला खिलाड़ी हूं।"

वैभव ने गेंदबाजी करने के अपने अनुभव को भी शेयर किया था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) डोमेस्टिक द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, "अगर आप किसी भी बल्लेबाज से पूछें, तो उन्हें हमेशा गेंदबाजी करना पसंद होता है। एक बल्लेबाज को हमेशा गेंदबाजी करने में मजा आता है और एक गेंदबाज को हमेशा बल्लेबाजी करने में उतना ही आनंद आता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले दिन के पहले सेशन में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 32 ओवर में 81/3 पर रोककर उन पर दबाव बनाए रखा। अभिजीत के. सरकार और मुकेश कुमार ने क्रमशः दो और एक विकेट लिए। अभिजीत ने दिन के पहले घंटे में अमन मोखाडे और कुणाल चंदेला को आउट किया, जबकि भारतीय खिलाड़ी मुकेश ने दूसरे घंटे के आखिर में पाटीदार को 12 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार