Kumar Kushagra Sword Celebration Video: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) ने बीते शुक्रवार, 20 नवंबर को नेपाल (India-A vs Nepal) के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी की और ACC इमर्जिंग एशिया कप (ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026) के मुकाबले में धमाकेदार शतक लगाया। उन्होंने 102 गेंदों पर 10 चौके 5 छक्के लगाकर 117 रन बनाए। इसी बीच कुमार कुशाग्र ने अपना शतक पूरा होने के बाद एक बेहद ही अनोखा सेलिब्रेशन किया।
कुशाग्र का सेलिब्रेशन वायरल: ये घटना India-A की पारी के 40वें ओवर में घटी। नेपाल के लिए राशिद खान गेंदबाज़ी कर रहे थे। इनकी पांचवीं गेंद पर कुमार कुशाग्र ने लेग साइड में हवाई शॉट खेला और छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। ये उनके लिस्ट ए करियर का तीसरा शतक है। इसे पूरा करने के बाद कुशाग्र ने बेहद ही अनोखा सेलिब्रेशन किया।
उन्होंने किसी तलवार की तरह अपना बैट पीठ के पीछे से आगे की तरफ निकाला। जैसे वो बताना चाहते हो कि उनका बैट ही उनका हथियार है। उन्होंने बेहद ही शांति से अपना सेलिब्रेशन किया। यही वज़ह है फैंस को उनके जश्न का अंदाज काफी पसंद आया है। आप उनके सेलिब्रेशन का वीडियो नीचे देख सकते हो।
याद दिला दें कि कुमार कुशाग्र के प्रदर्शन से भारतीय चयनकर्ता भी प्रभावित हैं। उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड ODI सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए स्क्वाड में भी चुना गया था। ये 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ लिस्ट ए क्रिकेट में लगभग 54 और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 42 की औसत रखता है। कुशाग्र ने 41 लिस्ट ए मैचों में 1504 रन और 38 लिस्ट ए मैचों में 2507 रन बनाए हैं। बात करें टी20 की तो वहां कुशाग्र के नाम 33 मैचों में 694 रन दर्ज हैं।
India-A की महाजीत: ACC इमर्जिंग एशिया कप 2026 में भारत ने धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों से एक तरफा रौंदा हैं। इस मुकाबले में कुमार कुशाग्र के अलावा कैप्टन तिलक वर्मा (113 गेंदों पर 107 रन) ने भी शतक लगाया। बात करें गेंदबाज़ों की तो प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट झटके और हर्षित राणा ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट निकाले। शाहबाज़ अहमद ने भी 3 गेंद की और एक विकेट लिया।