Durban Super Giants vs Pretoria Capitals Match Highlights: केन विलियमसन (Kane Williamson) और वियान मुल्डर (Wiaan Mulder)  की शानदार पारी के दम पर डरबन सुपर जायंट्स ने शुक्रवार (10 जनवरी) को डरबन के किंग्समीड में खेले गए SA20 2025 के दूसरे मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 2 रन से हरा दिया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरजायंट्स की टीम ने 4 विकेट क नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें टॉप स्कोरर रहे विलियमसन ने 40 गेंदों में 3 चौकों औऱ 2 छ्ककों की मदद से नाबाद 60 रन की पारी खेली। वहीं मुल्डर ने 19 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए. जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज ब्राइस पार्सन्स ने 28 गेंदों में 47 रन औऱ मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए।

Advertisement

कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में सेनुरन मुथुसामी ने 3 विकेट औऱ लियाम लिविंदस्टोन ने 1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैपिटल्स की शुरूआत धमाकेदार रही औऱ रहमानु्ल्लाह गुरबाज औऱ विल जैक्स की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में 154 रन जोड़े। गुरबाज ने 43 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के जड़े। वहीं जैक्स ने 35 गेंदों में 3 चौकों औऱ 5 छक्कों की बदौलत 64 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी बल्लेबाजी में योगदान नहीं दे पाया।  जिसके चलते कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 207 रन ही बना सकी। 

सुपरजायंट्स के लिए नूर अहमद औऱ क्रिस वोक्स ने 2-2 विकेट, कप्तान केशव महाराज औऱ नवीन उल हक ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

कैपिटल्स को भले ही हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन गुरबाज को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार