IPL 2020, SRH vs KKR: आईपीएल सीजन 13 के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला चल रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए हैं।

Advertisement

इस मैच के दौरान केकेआर की बल्लेबाजी और हैदराबाद की गेंदबाजी से भी ज्यादा ध्यान अंपायर पश्चिम पाठक (Pashchim Pathak) ने खींचा। पश्चिम पाठक के लंबे बालों वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस ट्विटर पर पश्चिम पाठक के लुक को लेकर जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अंपायर है या रॉकस्टार? पश्चिम पाठक रॉकस्टार की तरह लग रहे हैं।' 

Advertisement

दूसरे यूजर ने पश्चिम पाठक के साथ ताहेर शाह की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'आप लोगों के बारे में नहीं कह सकता लेकिन पश्चिम पाठक मेरा पंसदीदा अंपायर है।' बता दें कि पश्चिम पाठक भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग कर चुके हैं। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करने के चलते भी पश्चिम पाठक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो केकेआर की टीम 8 मैचों में 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं हैदराबाद की टीम 8 मैचों में 3 जीत के साथ पांचवे नंबर पर है। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। हैदराबाद को 66 गेंदों पर 94 रन की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार