मार्च 08, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने हांगकांग टी20 ब्लिट्ज टूर्नामेंट के दूसरे मैच में एक अनोखा कारनामा किया है। सिटी कैटक के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कोलून कैंटोंस के स्मिथ ने मात्र 31 गेंदों में ही शतक जड़ दिया। ऐसा कर वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले वर्ल्ड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। भारत को झटका, मार्श की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी

Advertisement

गौरतलब है कि सिटी कैटक की तरफ से मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मिथ की तूफानी पारियों की मदद से कोलून कैंटोंस की टीम 15 से भी कम ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हांसिल कर लिया। स्मिथ ने 7 चौके और 13 गगनचुम्बी छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन बनाते हुए अंतिम समय तक क्रीज पर डटे रहे। स्मिथ के मुल्क के मार्लोन सैमुएल ने भी नाबाद रहकर उनका साथ देते हुए 59 रनों की पारी खेली। स्मिथ को इस बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

बता दे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके ड्वेन स्मिथ अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने 79 मैचों में 2142 रन बनाए हैं।

उल्लेखनीय है कि टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बिस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने पुणे के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार