वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हंसी-मजाक और अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला वहां के दो बड़े ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो के बीच हुई एक मजेदार बातचीत में।

Advertisement

ब्रावो अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे और इस अवसर पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे को बधाई देते हुए लिखा,"आज तुम्हारा दिन है। मेरा पहला बेटा जूनियर ड्वेन ब्रावो पापा आपको बहुत प्यार करते हैं और प्यार करते हैं। आशा करता हूं कि आज का तुम्हारा दिन बेहद शानदार होगा। तुम्हारे लिए बहुत सारा केक और आइस क्रीम"

Advertisement

ब्रावो के इस पोस्ट पर पोलार्ड ने कमेंट करते हुए कहा,"जन्मदिन मुबारक हो यंग ब्रावो"

ब्रावो ने पोलार्ड के कमेंट का रिप्लाई देते हुए कहा,"तुम्हारा दामाद।"

पोलार्ड ने इसके बाद कहा ब्रावो को कहा कि,"सपने देखना बंद करो"

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों के बीच ऐसी बातचीत देखकर फैंस ने भी खूब आनंद लिए।

फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हैं। एक तरफ जहां ब्रावो की टीम चेन्नई प्लेऑफ में जगह बना चुकी है तो वही पोलार्ड की मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ में जाने के लिए संघर्ष कर रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार