Dwayne Bravo picks India-West Indies combined T20I XI: वेस्टइंडीज के लीज़ेंड क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने भारत-वेस्टइंडीज की संयुक्त टी20 XI का चुनाव किया है। ब्रावो ने एक बेहद मजबूत टीम बनाई है, जिसमें उन्होंने छह कैरेबियाई तो पांच भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया। उन्होंने एक इम्पैक्ट प्लेयर भी चुना है जो कि भारतीय है।
ड्वेन ब्रावो ने सबसे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर अपनी टी20 XI में जगह दी। ये दोनों ही बेहद आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि अपनी टीम को तूफानी शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। क्रिस गेल बेहद आसानी से छक्के मारते हैं और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी सहजता से चौके-छक्के लगाते हैं। उन्हें क्रिकेट वर्ल्ड हिटमैन के नाम से सम्मान देता है।
इसके बाद ब्रावो ने अपनी टीम में विराट कोहली और निकोलस पूरन जैसे शानदार खिलाड़ियों को चुना। विराट अपना विकेट संभालकर तेजी से रन बनाने में माहिर हैं, वहीं निकोलस पूरन पहली गेंद से अटैक करके चौके-छक्के में रन जोड़ते हैं। बात करें ब्रावो की टी20 XI में शामिल ऑलराउंडर प्लेयर्स की तो यहां उन्होंने सिर्फ कैरेबियाई खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और खुद को हरफनमौला खिलाड़ियों के तौर पर चुना है।
ध्यान दें कि एक विकेटकीपर बैटर के तौर पर ब्रावो की पहली पसंद महान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी की कैप्टेंसी में उन्होंने लंबे समय में IPL खेला। बात करें अगर स्पिनर की तो उन्होंने सिर्फ सुनील नारायण को चुना है।
इसके अलावा तेज गेंदबाज़ की तौर ब्रावो की पसंद भारतीय लीज़ेंड भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह। गौरतलब है कि ड्वेन ब्रावो ने एक इम्पैक्ट प्लेयर भी चुना है, जो कि सुरेश रैना है। रैना ने लंबे समय तक भारतीय टीम की सेवा की। वो मिस्टर IPL के नाम से मशहूर हुए।
ड्वेन ब्रावो की भारत-वेस्टइंडीज की संयुक्त टी20 XI
Also Read: LIVE Cricket Score
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर) ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर - सुरेश रैना।