25 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज ने दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने बुधवार (24 अक्टूबर) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। 35 साल के ब्रावो ने वेस्टइंडीज के से आखिरी मुकाबला सितंबर 2016 को खेला था। 

Advertisement

ब्रावो ने साल 2004 से 2016 के बीच वेस्टइंडीड के लिए 40 टेस्ट,164 वनडे और 66 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम किरदार निभाया। 

Advertisement

ब्रावो ने संन्यास का एलान करते हुए कहा, “ आज में क्रिकेट वर्ल्ड को पुष्टि करना चाहता हूं कि मैं आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। 14 साल पहले मैंने वेस्ट इंडीज के लिए डेब्यू किया था। मुझे अभी भी वो पल याद है जब मैं जुलाई 2004 में मुझे लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मरून कैप पहनकर मैं मैदान पर उतरा था। जो जोश और जुनून मुझे उस समय महसूस हुआ था वह पूरे करियर में मेरे साथ रहा।” 

ब्रावो ने 40 टेस्ट मैचों 86 विकेट हासिल किए तो वनडे मैचों में 199 विकेट झटके। 164 वनडे मैचों मे उन्होंने 25.36 की औसत से 2968 रन भी बनाए। टी-20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड सबसे शानदार रहा, जिसमें उन्होंने बल्ले से 1142 रन बनाए और 52 विकेट भी अपने नाम किए। 

ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं औऱ दुनिया भर की टी-20 क्रिकेट में खेलते हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार