NZ vs BAN: न्यूजीलैंड बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच हेगले ओवल में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 521 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसका पीछे करने उतरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 126 रनों पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की पारी के दौरान टीम के आखिरी बल्लेबाज इबादत हुसैन नॉट-आउट पेवेलियन वापिस लौटे, हालांकि इसके साथ ही उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया जिसे कोई भी खिलाड़ी तोड़ना नहीं चाहेगा।

Advertisement

दरअसल, बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने साल 2019 से 2021 के बीच टेस्ट क्रिकेट में खेली अपनी पिछली 10 पारियों में लगातार ही शू्न्य का स्कोर बनाया है। इन 10 पारियों के दौरान इबादत 7 बार नॉट-आउट रहे है। वहीं तीन बार उन्हें शू्न्य के स्कोर पर पेवेलियन लौटना पड़ा है।

Advertisement

गौरतलब है कि इबादत हुसैन टेस्ट क्रिकेट में अब लगातार खेली पारियों में सबसे ज्यादा शून्य बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है। उनसे पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाज क्रिस मार्टिन भी अपने टेस्ट करियर के दौरान साल 2000-04 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में लगातार खेली 9 पारियों में कोई भी रन बनाने में नाकाम रहे थे। वहीं श्रीलंकाई खिलाड़ी लहिरू कुमारा भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ जोड़ चुके है, उन्होंने 2018-19 के बीच टेस्ट क्रिकेट की लगातार नौ पारियों के दौरान शून्य का स्कोर बनाना था।

बता दें कि न्यूजीलैंड बांग्लादेश के बीच खेली जा रही सीरीज में बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है। वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम ने हेगले ओवल में अपना दबदबा बनाया हुआ है। दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने कप्तान टॉम लेथम की 252 और कॉनवे की 109 रनो की पारी के दम के दम 521 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया है, जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 126 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार