लंदन, 1 अप्रैल| इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए छह करोड़ दस लाख पाउंड यानी करीब 576 करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। ईसीबी ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए 28 मई तक के लिए किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि पर पहले ही रोक लगा रखी है।

Advertisement

बोर्ड ने कहा कि वित्तीय मदद के रूप में शुरुआती चार करोड़ पाउंड की राशि तुरंत दी जाएगी जोकि प्रथम श्रेणी काउंटी और काउंटी क्रिकेट बोर्ड के लिए होगी। बाकी की राशि उन काउंटी को दी जाएगी जो 2020-21 के दौरान सुविधाओं को पाने के योग्य नहीं थे।

Advertisement

इसके अलावा, इंग्लैंड के मैचों की मेजबानी के लिए जो काउंटी ईसीबी को भुगतान करते थे और कोरोनावायरस के कारण अगर वे मैच आयोजित नहीं हो पाते हैं तो उसे भी चार महीने के लिए माफ कर दिया जाएगा।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, "हमारा मानना है कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण और मुश्किल समय है। इंग्लैंड एंड वेल्स में अपने स्तर पर क्रिकेट परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल सहयोग पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।"

उन्होंने कहा, "हम इस बात से अच्छी तरह से अगवत हैं कि कोविड-19 के कारण स्थिति आगे और मुश्किल होगी और इससे पूरे वित्तीय नुकसान का अनुमान लगाने में महीनों लगेंगे। खेल पर पड़ने वाले सभी तरह के प्रभाव का सामना करने के लिए हम अपने पार्टनरों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये दान किए हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार