लंदन, 19 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को 2019 में होने वाली एशेज सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली इस प्रतिष्ठित सीरीज की शुरुआत पांच अगस्त से होगी। 2017-18 में खेली गई एशेज सीरीज को आस्ट्रेलिया ने जीता था। 

Advertisement

पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मैच पांच अगस्त को एजबेस्टन में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट मैच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर 14 से 18 अगस्त के बीच खेला जाएगा। 

हेडिंग्ले तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा जो 22 से 26 अगस्त तक चलेगा। तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के बीच 11 दिन का अंतर है। चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में आठ सिंतबर से शुरू होगा। आखिरी टेस्ट ओवल में 16 सिंतबर से शुरू होगा। 

इस एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने घरेलू सीजन की शुरुआत करेगी। इंग्लैंड, पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज और एक टी-20 मैच खेलेगी। पाकिस्तान का यह दौरा पांच मई से टी-20 मैच के साथ शुरु होगा जो 19 मई तक चलेगा।

इस सीरीज के बाद इंग्लैंड को आईसीसी विश्व कप की मेजबानी भी करनी है। विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। 

Advertisement

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने कहा, "अगले ग्रीष्मकाल में आईसीसी विश्व कप भी होना है और एशेज सीरीज भी। यह सभी उम्र के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी बात है। इंग्लैंड के समर्थकों के लिए एशेज सीरीज से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। यह नई टेस्ट चैम्पियनशिप में इंग्लैंड की पहली सीरीज भी होगी। यह हमारे लिए काफी उत्साह वाली बात है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार