नई दिल्ली, 24 मार्च (CRICKETNMORE): प्रवर्तन निदेशालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (केआरएसपीएल) और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने केआरएसपीएल की शेयर बिक्री के संबंध में विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (विवाद प्रक्रिया और अपील) नियम, 2000 के तहत नोटिस जारी किया है। OMG: धर्मशाला टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, फैन्स को लगा झटका

Advertisement

इस टीम को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ साझेदारी से खरीदा है। 

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "हमने केआरएसपीएल, गौरी तथा अन्य के खिलाफ एफईएमए के तहत शेयरों की बिक्री में 73.6 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा विनिमय के नुकसान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।"

इसके साथ ही एजेंसी ने शाहरुख को 2015 और इसके पहले के मामले में समन जारी किया है। यह मामला 2008 के शेयर अंतरण से संबंधित है, जो 2014 में एक बाहरी फर्म द्वारा लेखापरीक्षित है। 

इसमें दर्शाया गया है कि मेहता की सागर द्वीप निवेश को बेचे जाने वाले शेयर केआरएसपीएल द्वारा कम-से-कम 8 गुना कम थे। ये शेयर स्थानांतरण 2008-09 में हुए थे और एफईएमए के तहत 2010 से ही इसकी जांच चल रही है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार