कोलकाता, 12 नवंबर| सर्दियों के मौसम में ओस को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने फैसला लिया है कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाने वाला भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच दिन में एक बजे से शुरू होगा और आठ बजे तक चलेगा। यह टेस्ट 22 से 26 नवंबर के बीच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह पहला डे-नाइट प्रारूप का टेस्ट मैच होगा।

 
Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि दिन का खेल रात आठ बजे खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि इसके बाद अगर खेल जारी रहता है तो कोलकाता में ओस की समस्या हो सकती है।

Advertisement

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "ओस को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई ने सीएबी की खेलने की परिस्थितियों में बदलाव करने की अपील को मान लिया है। दिन का खेल अब दोपहर में एक बजे शुरू होगा और तीन बजे पहला सत्र खत्म हो जाएगा। दूसरा सत्र 3: 40 बजे शुरू होगा और 5:40 बजे खत्म हो जाएगा। अंतिम सत्र छह से आठ बजे तक चलेगा।"

इससे पहले ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा था कि जल्दी शुरू करने से ओस की समस्या से लड़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, "ओस की समस्या आमतौर पर आठ-8:30 बजे के बाद शुरू होती है। यह हमने ईडन पर सीमित ओवरों के मैचों में देखा है। इसलिए मुझे लगता है कि ओस परेशानी पैदा करेगी। हमने ओस की समस्या से निपटने के लिए साधन भी खोज रखे हैं।"

क्यूरेटर से जब मैच के लिए उनकी तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरी तैयारी वैसी ही रहेगी जिस तरह की दिन के मैच के लिए होती है। मैं पिच खेल को ध्यान में रखकर बनाने की कोशिश करूंगा। हमने ईडन पर कई अच्छी पिचें देखी हैं। यह भी कोई अलग नहीं होगी। डे-नाइट मैच होने के कारण इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा।"

Advertisement

वहीं इस मैच के लिए टिकटों की डिमांड भी अपने चरम पर है।

सीएबी ने ट्वीट किया, "भारत के पहले दिन-रात टेस्ट मैच के शुरुआती तीन दिन रोज तकरीबन 50,000 दर्शक इसे देखेंगे क्योंकि टिकटों की डिमांड आसामना छू रही है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार