29 जुलाई,नई दिल्ली। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर एलिस पैरी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पैरी पहली क्रिकेटर बन गई हैं,जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन के साथ-साथ 100 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनसे पहले पुरुष और महिला क्रिकेट में कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है। 

Advertisement

पैरी ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को दूसरा टी-20 मुकाबला 7 विकेट से जिताने में अहम रोल निभाया। 

Advertisement

पैरी ने 39 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन की पारी खेली और अपने 1000 रन पूरे किए। पिछले साल खेले गए वर्ल्ड टी-20 फाइनल में पैरी ने अपने 100 विकेट पूरे किए थे। 

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इस लिस्ट में पैरी के सबसे करीब हैं। अफरीदी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1498 रन बनाने के साथ 98 विकेट हासिल किए हैं। 

 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार