WPL 2023: स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने जैसा सोचा था महिला प्रीमियर लीग का पहला सीज़न उनके लिए बिल्कुल वैसा नहीं रहा। टूर्नामेंट के शुरुआती पांच मैच हारने के बाद आखिरकार आरसीबी की टीम ने अपने छठे मैच में पहली जीत हासिल कर ही ली। आरसीबी ने बुधवार को खेले गए अपने छठे मैच में यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की और टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी थोड़ी सी उम्मीदों को ज़िंदा रखा।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी के लिए कनिका आहूजा के अलावा सीनियर खिलाड़ी एलिस पैरी ने भी अहम भूमिका निभाई। इस मैच में एलिस पैरी बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन गेंद से उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम भूमिका जरूर निभाई। पैरी ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 16 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। ये तीन विकेट चटकाने के साथ-साथ उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया।

Advertisement

डीवाई पाटिल स्टेडियम में पैरी ने कमाल करते हुए 16वें ओवर में पहले तो दो विकेट लिए और फिर इसी ओवर में रफ्तार का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। पैरी ने इस मैच में 130.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज़ गेंद डालने का रिकॉर्ड बना दिया। पैरी से पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की दिग्गज पेसर शबनिम इस्माइल के नाम पर था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद डालकर ये रिकॉर्ड बनाया था।

मगर अब ये रिकॉर्ड पैरी ने अपने नाम कर लिया है। वहीं, अगर आरसीबी के लिए इस टूर्नामेंट की बात करें तो स्मृति मंधाना का बल्ला अभी तक खामोश रहा है लेकिन अगर आरसीबी की किस्मत को चमकना है तो उसके लिए कप्तान मंधाना का चमकना जरूरी होगा। ऐसे में आने वाले कुछ मैच आरसीबी के लिए काफी अहम होने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार