11 दिसंबर, सिडनी (CRICKETNMORE)।  महिला बीग बैश 2017-18 में खेले गए 9वें मैच में सिडनी सिक्सर्स और मेलबॉर्न स्टार्स एक दूसरे के खिलाफ मैच खेला। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स को 86 रन से जीत मिली। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 242 रन बनाए। सिडनी सिक्सर्स  के तरफ से एलीसे पेरी ने 91 रन बनाए तो वहीं कप्तान एशले गर्डनर ने 114 रन बनाए।   हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

इस मैच के दौरान एशले गर्डनर ने कुछ ऐसा किया जिसे यादकर हर क्रिकेट फैन्स काफी खुश होगा। सिडनी सिक्सर्स की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो पारी के आखिरी ओवर में एलीसे पेरी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रही थी तभी आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर लॉग ऑन की तरफ कमाल का लंबा छक्का जमाया जो दर्शक दिर्घा में बैठे एक 10 साल के दर्शक को जा लगी।

Advertisement

जिसके बाद एलीसे पेरी गेम को छोड़कर उस दर्शक के पास पहुंची और ये सुनिश्चित किया कि उस शख्स को मेडिकल ट्रीटमेंट अच्छी तरह से मिले। एलीसे पेरी के इस व्यवहार को देखकर हर कोई हैरान रह गया। देखिए एलीसे पेरी का दिल जीतने वाले वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार