भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के छक्के छुड़ाने के बाद वनडे सीरीज में भी धमाकेदार आगाज़ किया। लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला लिया। उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ क्योंकि पहले 10 ओवरों में ही इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पवेलियन पहुंच गया।

Advertisement

इस मैच में टी-20 के सुपरस्टार लियाम लिविंगस्टोन से भी काफी उम्मीदें थी लेकिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की रफ्तार और स्विंग के सामने वो भी बेबस दिखे। वो बड़े शॉट खेलना चाहते थे लेकिन परिस्थितियां ऐसी थी कि गेंद उनके बल्ले पर भी कम ही लग रही थी। आखिरकार उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का मन बनाया लेकिन गेंदबाज़ गलत चुन लिया।

Advertisement

बुमराह के खिलाफ आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना लिविंगस्टोन को भारी पड़ा और 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उनकी स्टंप्स हिल गई। बुमराह की स्विंग ने उनकी गिल्लियां बिखेरी और लिविंगस्टोन का मुंह लटक गया। आउट होने से पहले उन्होंने 8 गेंदें खेली और खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, इस मैच में वो पहले खिलाड़ी नहीं थे जो 0 पर आउट हुए।

लिविंगस्टोन से पहले जेसन रॉय, जो रूट और बेन स्टोक्स भी भारतीय गेंदबाज़ों के सामने नतमस्तक नज़र आए और बिना खाता खोले ही आउट हो गए। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज पहले ही जीत ली है और अब अगर वो वनडे सीरीज का आगाज़ भी जीत से करते हैं तो इंग्लैंड के लिए सीरीज में वापसी करना आसान नहीं होगा क्योंकि यहां से उन्हें सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार