भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की निगाहें दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी।

Advertisement

ENG vs IND: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – शनिवार, 9 जुलाई, 2022
समय – शाम 07: 00 बजे
जगह – एजबेस्टन, बर्मिंघम

ENG vs IND: Match Preview

भारतीय बल्लेबाजों ने पहले मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी की। टीम में विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम मौजूद नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद रोहित की सेना ने इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाया, जिस वजह से मिडिल ओवर्स में भी रनों की रफ्तार बिल्कुल भी कम नहीं हुई।

रोहित शर्मा ने टीम को लीड करते हुए 14 गेंदों पर 24 रन ठोके। वहीं दीपक हुड्डा ने मैदान पर आते ही बड़े शॉट्स लगाए। दीपक ने विराट की कमी बिल्कुल भी महसूस नहीं होने दी और 17 बॉल पर 33 रन जोड़े। सूर्यकुमार यादव भी अच्छी फॉर्म में दिखे और उन्होंने 39 रनों की पारी खेली। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या(51) ने बनाए।

गेंदबाज़ी में भी हार्दिक का जलवा देखने को मिला और उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार ने सबसे बड़ा विकेट यानि जॉस बटलर को आउट किया। युवा अर्शदीप भी शानदार लय में दिखे लेकिन वह दूसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

इंग्लैंड का टॉप ऑडर इंडियन बॉलिंग के आगे ताश के पत्तों की तरह उड़ गया था। 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के लिए नंबर 6 पर बालेबाजी कर रहे मोइन अली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मोइन के बल्ले से 36 रन निकले। वहीं ब्रूक ने 28, जॉर्डन ने 26 और मलान ने 21 रनों पर पारी खेली। मेजबानों का विस्फोटक बैटिंग लाइनअप पहले मैच में फ्लॉप रहा।

इंग्लैंड का गेंदबाज़ आक्रमण भी खास प्रदर्शन नहीं कर सका। इंग्लिश गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए, लेकिन रन लगातार ही लीक करते रहे। मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने भारतीय बल्लेबाजी के 2-2 विकेट चटकाए। वहीं रीस टॉपली, टाइमल मिल्स और पार्किसन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

ENG vs IND: कौन होगा, किस पर भारी?

इंग्लैंड की टीम ने सीरीज का पहला मैच भले ही गवा दिया हो, लेकिन इंग्लिश टीम दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी कर सकती है। ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड फेवरेट रहेगी।

ENG vs IND Head-to-Head

कुल – 20 
इंग्लैंड - 09
भारत - 11

ENG vs IND Team News 

भारत - विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर और अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

ENG vs IND Probable Playing XI

इंग्लैंड - जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली/दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

ENG vs IND Fantasy XI:

विकेटकीपर- जोस बटलर
बल्लेबाज- डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा/विराट कोहली
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, मोइन अली, रविंद्र जडेजा
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, क्रिस जॉर्डन

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार