इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या का शानदार फॉर्म जारी है और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में तो उन्होंने गेंद से ऐसी तबाही मचाई कि इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पवेलियन में नजर आया। हार्दिक ने 7 ओवर में 24 रन देकर 4 बड़े विकेट चटकाए। इन 4 विकेटों में लियाम लिविंगस्टोन का विकेट भी शामिल है जो एक बार फिर से अपने घमंड के चलते आउट हो गए। 

Advertisement

इस पूरे दौरे पर हार्दिक और लिविंगस्टोन के बीच तगड़ी ज़ंग देखने को मिली लेकिन हर बार हार्दिक पांड्या कुछ रन लुटाने के बाद विजयी रहे। इस मैच में भी लिविंगस्टोन को आउट करने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा है कि वो इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को आउट करने के लिए कुछ छक्के देकर खुश हैं।

Advertisement

हार्दिक ने सात ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट लिए और इस दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर भी डाले। हार्दिक की बॉलिंग के चलते ही इंग्लैंड की टीम 45.5 ओवर में 259 पर ऑलआउट हुई। इस पारी के दौरान, पांड्या लिविंगस्टोन के बीच ज़ंग देखने को मिली। हार्दिक ने लिविंगस्टोन के खिलाफ शॉर्ट बॉल से हमला बोला जिसमें इंग्लैंड के बिग-हिटर ने उन्हें दो छक्के लगा दिए हालाँकि, भारतीय तेज गेंदबाज ने एक बार फिर लिविंगस्टोन (27) को एक छोटी गेंद पर कैच आउट कर दिया।

इंग्लैंड की पारी के बाद पांड्या ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया, "लिविंगस्टोन शॉर्ट गेंद को खेलना पसंद करते हैं। जब कोई ऐसा करता है, तो ये मेरे रोंगटे खड़े कर देता है। या तो आप लड़ाई जीत सकते हैं या मैं जीत सकता हूं। उसने मुझे दो छक्के मारे और फिर मैंने अपने कप्तान से कहा - मैं चार छक्के खा सकता हूं , लेकिन अगर मैं एक विकेट ले सकता हूं, तो इससे बहुत फर्क पड़ता है।"

आखिरकार हार्दिक की ये बात सही साबित हुई और उन्होंने गेंद से टीम इंडिया के लिए शानदार काम किया। इससे पहले दूसरे वनडे में भी हार्दिक ने ही लिविंगस्टोन को आउट किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार