भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से बराबरी पर चल रही है। दोनों टीमों के बीच जो चौथा टेस्ट मैच ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

Advertisement

सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इंग्लैंड की टीम को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि भारत को भले ही तीसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय टीम इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों पर ऑल आउट होकर भी सीरीज जीत गई थी।

Advertisement

हुसैन ने टेलीग्राफ के हवाले से लिखा,"याद रहे कि वो एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों पर ही ऑल आउट हो गए थे। उसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को अपने नाम किया था। वो भी तब जब कोहली घर वापस लौट गए थे।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अपने खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए लिखा कि भारतीय टीम में वो क्षमता है कि भले ही उनके खिलाड़ी शानदार फॉर्म में ना हो इसके बावजूद टीम जबरदस्त वापसी करते हुए वापसी कर सकती है।

लीड्स टेस्ट के बारे में बात करते हुए हुसैन ने लिखा कि इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उस मैच में स्विंग गेंदबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया लेकिन भारत के गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार