इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट मैच 7 विकेट से जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया। पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 119 रन की दरकार थी और इंग्लैंड ने लंच से पहले ही ये 119 रन बनाकर इन रनों को आसानी से चेज़ कर दिया। जॉनी बेयरस्टो ने लगातार दूसरी पारी में शतक जड़ा जबकि जो रूट ने भी आक्रामक अंदाज़ में बैटिंग की और बेयरस्टो से पहले शतक पूरा किया।

Advertisement

रूट ने इस दौरान भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और शार्दुल ठाकुर पर तो उन्होंने बिल्कुल भी रहम नहीं खाया। रूट ने शार्दुल की पेस बॉलिंग को एक स्पिनर की तरह ट्रीट किया और उल्टा होकर थर्डमैन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। उनके इस शानदार छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये पहली बार नहीं था जब जो रूट ने अपनी बल्लेबाजी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए ये शॉट खेला था। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के साथ जैसा खिलवाड़ किया वैसा ही उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज में तेज़ गेंदबाज़ नील वैगनर के साथ भी किया था। शार्दुल के खिलाफ ये रिवर्स स्कूप शॉट आसान था लेकिन वैगनर के खिलाफ काफी मुश्किल था और फैंस को उसी शॉट की याद आ गई।

एजबेस्टन टेस्ट के आखिरी दिन जो रूट 142 रन बनाकर नाबाद रहे और जॉनी बेयरस्टो 114 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो गई है और अब दोनों टीमें टी-20 और वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाज़ी मारती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार