हाल ही में न्यूज़ीलैंड को क्लीन स्वीप करने के बाद ज्यादातर क्रिकेट पंडित और इंग्लिश क्रिकेटर्स भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड को फेवरिट मान रहे थे लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों ने दिखा दिया कि वो इस टेस्ट मैच के लिए भरपूर तैयारी करके आए हैं और मैदान पर उन्होंने उसका नजारा भी पेश किया।

Advertisement

टीम इंडिया ने इस अहम टेस्ट की पहली पारी में 416 रन बनाए और दबाव इंग्लैंड पर डाल दिया। ऐसे में सभी की निगाहें थी जॉनी बेयरस्टो पर क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और टेस्ट में टी़-20 वाले अंदाज़ में बैटिंग करते हुए चार पारियों में दो शतक और नाबाद 71 रन की पारी के चलते 377 रन बनाए थे।

Advertisement

भारत के खिलाफ भी वो 91 रन बनाकर नाबाद हैं और टीम इंडिया के खिलाफ भी उनका वही बेखौफ अंदाज़ देखने को मिला। हालांकि, एक समय बेयरस्टो काफी धीमा खेल रहे थे लेकिन विराट कोहली ने जब उन्हें स्लेज किया तो उन्होंने रफ्तार पकड़ ली। इस टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहलीऔर जॉनी बेयरस्टो के बीच जमकर बहस देखने को मिली और विराट कोहली वही पुराने आक्रामक अंदाज़ में दिखे।

जब बेयरस्टो भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिख रहे थे तभी पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टिम साउदी के नाम लेते हुए उन्हें जमकर स्लेज किया। ये घटना 14वें ओवर के अंत में हुई जब स्टंप माइक ने कोहली के शब्दों को कैद कर लिया। उन्होंने शमी की गेंदों पर गच्चा खाने वाले बेयरस्टो को कहा, "साउदी से थोड़ा तेज, है ना?"

इस घटना का वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार