England vs New Zealand 4th ODI, Dream 11 Team: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चार मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका आखिरी मुकाबला आज यानी शुक्रवार (15 सितंबर) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड से 2-1 से आगे है, ऐसे में यह मुकाबला मेहमान टीम न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मैच होगा। अगर कीवी टीम यहां जीत हासिल करती है तो यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी, वहीं अगर इंग्लैंड यह मैच जीत जाती है तो वह 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लेगी।

Advertisement

इस मुकाबले में आप बेन स्टोक्स पर दांव खेल सकते हैं। यह इंग्लिश हरफनमौला खिलाड़ी इस सीरीज में अब तक इंग्लैंड के लिए 3 मैचं में 78.33 की औसत से कुल 235 रन बना चुका है। स्टोक्स सीरीज में अब तक एक शतक और एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 124 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 182 रन ठोके थे। उनकी फॉर्म को ध्यान में रखते हुए उन्हें कप्तान के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप ट्रेंट बोल्ट या लियाम लिविंगस्टोन को चुन सकते हैं।

ENG vs NZ 4th ODI Match Details:

दिन - शुक्रवार, 15 सितंबर, 2023
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

ENG vs NZ 4th ODI Pitch Report: 

लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को खूब पसंद आती है और यहां बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ता है। यहां तेज़ गेंदबाज़ों को ज़बरदस्त स्विंग मिलती है, जिस वजह से सलामी बल्लेबाज़ काफी परेशानियों में नजर आते हैं, लेकिन मैच के आगे बढ़ने पर बल्लेबाज मैदान पर टिककर एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाज भी मिडिल ओवर्स में अपना कमाल दिखाते हैं।

Average Innings score: 

इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 230 रन रहा है।

Record of chasing Teams: 

यहां रन चेज करने वाली टीम ने 84 में से 39 मुकाबले जीते हैं। यानी यहां टॉस जीतने वाली टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं।

ENG vs NZ Where To Watch

यह मुकाबला क्रिकेट फैंस Sony Sports, SonyLIV और Fancode पर इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs NZ ODI Head-to-Head Records: 

कुल - 94
इंग्लैंड - 44
न्यूजीलैंड - 44
बेनतीजा - 04
टाई - 02

ENG vs NZ 4th ODI , Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर - जोस बटलर, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज - बेन स्टोक्स (कप्तान), डेविड मलान, ग्लेन फिलिप्स
ऑलराउंडर - डेरिल मिचेल, लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज- क्रिस वोक्स, ट्रेंट बोल्ट (उपकप्तान), रीस टॉप्ली, बेंजामिन लिस्टर

ENG vs NZ Probable XIs: 

England : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, रीस टॉप्ली, 

New Zealand : डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, काइल जेमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, बेंजामिन लिस्टर

ENG vs NZ Dream11 Prediction, Today Match ENG vs NZ 4th ODI, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England vs New Zealand

Also Read: Live Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार