England vs South Africa: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मेहमान अफ्रीका ने अंग्रजों को 58 रनों से शिकस्त दी। 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरू से दबाव में दिखी और एक के बाद एक विकेट खोने के चलते इस लक्ष्य से कोसों दूर रह गई। हालांकि, मैच के दौरान नंबर 5 पर बैटिंग करने आए इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने गजब का शॉट खेला जो शायद ही आपने कभी देखा हो।

Advertisement

इस शॉट को क्या नाम दूं: जॉनी बेयरस्टो ने कागिसो रबाडा द्वारा फेंके जा रहे 15वें ओवर की पहली गेंद पर गजब का चौका जड़ा। इस शॉट को किस नाम से पुकारें? इसका क्या नाम रखें? ये आप ही तय कर लें। एक यॉर्कर जिसे बेयरस्टो ने आखिरी सेकंड में अंजाम पर पहुंचाया। रबाडा ने जबर यॉर्कर गेंद फेंकी थी लेकिन, बेयरस्टो तो बेयरस्टो हैं।

Advertisement

कागिसो रबाडा ने हंसी आखिरी हंसी: गेंद जॉनी बेयरस्टो के दोनों टांगों के बीच से होती हुई चौके के लिए फाइन लेग पर चली गई। जॉनी बेयरस्टो ने आउट होने से पहले 21 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 30 रन बनाए। आखिरी हंसी कागिसो रबाडा ने हंसी क्योंकि रबाडा ही वो इंसान थे जिन्होंने बेयरस्टो की तूफानी पारी पर रोक लगाई।

राइली रूसो ने छोड़ी छाप: वहीं अगर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओऴर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। अफ्रीकी टीम में लंबे टाइम बाद वापसी करने वाले राइली रूसो ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 149 रनों पर सिमट गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार