England vs Sri Lanka 3rd T20 Match Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार, 19 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान इंग्लैंड ने महज़ 12.1 ओवर में 146 रनों का लक्ष्य हासिल करके श्रीलंका को 6 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले के हीरो टॉम बैंटन (24 गेंदों पर नाबाद 52 रन) और लियाम डॉसन (4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट) थे।
ENG vs SL 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 19 सितंबर 2026
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम, मैनचेस्टर
Emirates Old Trafford, Manchester Pitch Report
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर जो टीम पहले गेंदबाजी करेगी, उसे तीसरे टी20 में फायदा मिल सकता है। शुरुआत में पिच गेंदबाजों के लिए मददगार रह सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान होने की उम्मीद है। इस मैदान की बड़ी बाउंड्री स्पिनर्स के लिए भी फायदेमंद होंगी। वे खुलकर गेंद को टर्न कराने की कोशिश करेंगे और बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
ENG vs SL T20 Head To Head Record
कुल - 20
इंग्लैंड - 16
श्रीलंका - 04
ENG vs SL 3rd T20 : Where to Watch?
इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इन मुकाबलों को OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV और FanCode App पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।
ENG vs SL 3rd T20: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जेमी ओवरटन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो पथुम निसांका, दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs Sri Lanka 3rd T20 Probable Playing XI
England T20 Probable Playing XI: जोस बटलर (विकेटकीपर), एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर।
Sri Lanka T20 Probable Playing XI: पथुम निसांका, लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, थरिंदु रत्नायके, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा।
England vs Sri Lanka Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs SL 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs Sri Lanka Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।