England vs Sri Lanka 3rd T20I: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (19 सितंबर) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 

Advertisement

इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 18.5 ओवर में 124 रन पर ही मेहमान टीम की पारी समेट दी।

श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम की ओर से कुछ संघर्ष दिखाते हुए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि पांचवे नंबर के बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने 28 गेंदों में 35 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा अन्य 9 बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाए।

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर और विल जैक्स ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं जेमी ओवरटन और लियाम डॉसन को 1-1 विकेट मिला।

125 रन के इस छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के अनुभवी स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने भी 21 गेंदों में अहम 33 रन बनाए और इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 62 गेंदें शेष रहते आसानी से यह मुकाबला जीत लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में थरिंदु रत्नायके ही एकमात्र सफलता हासिल कर पाए।

तीसरे टी20 में मिली इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीनों मुकाबलों में इंग्लैंड ने श्रीलंका पर अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं, श्रीलंका के लिए यह दौरा निराशाजनक रहा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार