बेन स्टोक्स के पिता ने गोली मारकर की थी उनके भाई-बहन की हत्या

Updated: Sun, Jul 11 2021 23:43 IST
Cricket Image for England Allrounder Ben Stokes Untold Family Tragedy (Image Source: Google)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बेन स्टोक्स की गिनती वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है। बेन स्टोक्स का निजी जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि बेन स्टोक्स के पिता से शादी करने से पहले उनकी मां डेब की पहली शादी से दो बच्चे थे।

इंग्लैंड के मशहूर टेबलॉयड 'द सन' में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार बेन स्टोक्स का अतीत काफी भयानक रहा है। बेन स्टोक्स के सौतेले पिता रिचर्ड डन ने उनके चार साल के भाई एंड्रयू और आठ वर्षीय बहन ट्रेसी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना 1988 में उनके जन्म से पहले की है। स्टोक्स की मां डेब का पहले पति रिचर्ड डन से तलाक हो गया था।

लेकिन इसके बावजूद रिचर्ड डन को जब यह पता चला कि उनकी पूर्व पत्नी डेब का रग्बी कोच गेरार्ड स्टोक्स के साथ मिलना-जुलना है तब तैश में आकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। बच्चों को मारने के बाद रिचर्ड डन ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी। गेरार्ड स्टोक्स बेन स्टोक्स के पिता थे। स्टोक्स ने अपनी लाइफ के शुरुआती दिन न्यूजीलैंड में ही बिताए थे।

बाद में जब बेन स्टोक्स 12 साल के हुए तब उनके माता-पिता उन्हें लेकर न्यूजीलैंड से इंग्लैंड चले गए थे। बता दें कि इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2019 का खिताब जितवाने में बेन स्टोक्स का काफी अहम योगदान रहा था। स्टोक्स ने वर्ल्ड कप 2019 में कुल 465 रन बनाए और 7 विकेट लिए थे। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें