ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में जगह नाम मिलने के बाद मोईन अली(Moeen Ali Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।  मोईन इंग्लैंड के लिए आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में खेले थे, जहां इंग्लैंड को भारत के खिलाफ हार मिली थी।

Advertisement

डेली मेल को दिए इंटरव्यू में मोईऩ ने कहा, “ "मैं 37 साल का हूं और मुझे इस महीने की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए नहीं चुना गया। मैंने इंग्लैंड के लिए बहुत क्रिकेट खेला और अब यह अगली पीढ़ी के लिए समय है, जो मुझे भी समझाया गया। मुझे लगा कि सही समय था। मैंने अपना काम कर दिया है।"

Advertisement

मोईन ने 2014 में वेस्टइंडीज दौरे पर लिमिटेड ओवर क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने 10 साल लंबे करियर में इंग्लैंड के लिए 138 वनडे और 92 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। 2014 में ही मोईन ने श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया और इस फॉर्मेट में कुल 68 मैच खेले। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल मिलाकर 6678 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 28 अर्धशतक जड़े। इसके अलावा तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 366 विकेट भी चटकाए। 

मोईन 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा भी रहे। 

मोईन ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और आने वाले समय में कोचिंग भी कर सकते हैं। मोईन फिलहाल कैरेबियन प्रीमियर लीग में मौजूदा चैंपियन गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं। वह पिछले साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे और एसए20 में जोहानसबर्ग सुपर किंग्स और बांग्लादेश प्रीमियर लीग  में चटगाँव वाइकिंग्स का हिस्सा हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार