Sri Lanka vs England 1st ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने मंगलवार (27 जनवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

रूट ने 108 गेंदों में नाबाद 111 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ब्रायन लारा को पछाड़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। रूट के अब 384 मैच की 506 पारियों में 22413 रन हो गए हैं। वहीं लारा के नाम 430 मैच की 521 पारियों में 22358 रन दर्ज हैं। 

इसके अलावा उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में अपने 7500 रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं। 

रूट के वनडे करियर का यह 20वां शतक था और वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में इतने शतक जड़े हैं। 

रूट का इस सीरीज में प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 3 मैच में 123.50 की औसत से 247 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 53 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। जिसमें रूट के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 66 गेंदों में ने नाबाद 136 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 191 रनो की साझेदारी हुई। 

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवर में 304 रन ही बना सकी। जिसमें पवन रत्नायके ने 115 गेंदों में 121 रन औऱ पथुम निसांका और 25 गेंदों में 50 रन बनाए। बाकी औऱ खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के लिए जैमी ओवरटन, लियाम डॉसन, विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट, सैम कुरेन ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार