England vs West Indies 1st ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास गुरुवार (29 मई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन

Advertisement

रूट ने अभी तक वनडे क्रिकेट में 177 मैच की 166 पारियों में 47.96 की औसत से 6859 रन बनाए हैं, अगर वह 99 रन बना लेते हैं तो इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज इयोन मॉर्गन के नाम है, जिन्होंने 225 मैच की 207 पारियों में 6957 रन बनाए हैं। 

वनडे में 7000 रन

रूट को वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने के लिए 141 रनों की दरकार है। रूट के पास इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए इस आंकड़े को छूने वाले पहले क्रिकेटर बनने का मौका होगा।

वनडे में 550 चौके 

Advertisement

रूट दो चौके और जड़ते ही वनडे में 550 चौके करने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इस लिस्ट में उनसे आगे मॉर्गन हैं, जिनके नाम 588 चौके दर्ज हैं।

वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ रूट का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 17 मैच की 15 पारियों में 67 की औसत से 804 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। 

बता दें कि हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए इकलौते टेस्ट मैच में रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 13000 रन पूरे किए थे औऱ ऐसा करने वाले वह अपने देश के पहले क्रिकेटर बने।  

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

हैरी ब्रूक (कप्तान), बैन डकेट, जो रूट, जैकब बेथल,विल जैक्स, जोस बटलर, टॉम बैन्टन, जैमी स्मिथ,गस एटकिंसन, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स, टॉम हार्टली, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, साकिब महमूद, जैमी ओवरटन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार