Australia vs England Adelaide Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास बुधवार (17 दिसंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के तीसरे टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 5.30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

रूट ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 378 मैच की 497 पारियों में 21927 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 73 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 22000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के नौंवे क्रिकेटर बन जाएंगे।

Advertisement

अभी तक सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने.जैक कैलिस,राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा ने ही यह कारनामा किया है।

इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। वह पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक की बराबरी करेंगे, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेले हैं। इस लिस्ट में जेम्स एंडरसन पहले और स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे नंबर पर हैं।

मौजूदा एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पहले दो मैच की चार पारियों में 53.67 की औसत से 161 रन बनाए हैं। उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ा था जो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनका पहला टेस्ट शतक था।

गौरतलब है कि पांच मैच की सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड को इस मुकाबले में जीतना जरूरी होगा।

Advertisement

एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग, मैथ्यू फिशर।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार