Sri Lanka vs England 3rd ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास मंगलवार (27 जनवरी) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी वनडे में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

रूट ने अभी तक खेले घए 383 इंटरनेशनल मैच की 505 पारियों में 22302 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 57 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ब्रायन लारा को पछाड़कर आठवें नंबर पर आ जाएंगे। 

Advertisement

लारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 430 मैच की 521 पारियों में 22358 रन बनाए हैं। 

वहीं अगर वह 34 रन बनाते हैं तो वनडे में 7500 रन पूरे कर लेंगे औऱ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। रूट ने अभी तक वनडे में 188 मैच की 177 पारियों में 7466 रन बनाए हैं। 

बता दें कि मौजूदा सीरीज में रूट शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने शुरूआती दो मैच में दो अर्धशतकों की बदौलत 136 रन बनाए हैं। दूसरे वनडे में उन्होंने इंग्लैंड की जीत में अहम रोल निभाया था और अर्धशतक के अलावा 2 विकेट भी लिए थे। 

गौरतलब है कि तीन मैच की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। 

Advertisement

टीमें

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (सी), जोस बटलर (डब्ल्यू), सैम कुरेन, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, विल जैक्स।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, महीश तीक्षणा, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, ईशान मलिंगा, वानिंदु हसरंगा, सदीरा समाराविक्रमा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार