England vs Nepal T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास रविवार (8 फरवरी) को नेपाल के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में कोई इंग्लिश क्रिकेटर नहीं कर पाया है।

Advertisement

बटलर ने अभी तक इस फॉर्मेट में 147 मैच की 135 पारियों में 3950 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 50 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे।

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन के आंकड़े तक अभी तक विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजम ही पहुंचे हैं।

इसके अलावा 4 रन बनाते ही टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप में जयवर्धने के नाम 31 पारियों में 1016 रन बनाए हैं, वहीं बटलर 34 पारियों में 1013 रन बना चुके हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली- 1292 रन

Advertisement

रोहित शर्मा- 1220 रन

महेला जयवर्धने- 1016 रन

जोस बटलर- 1013 रन

Advertisement

डेविड वॉर्नर- 984 रन

वहीं अगर वह आठ चौके जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके जड़े वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके

Advertisement

बाबर आजम- 470

पॉल स्टर्लिंग- 448

रोहित शर्मा- 383 रन

Advertisement

विराट कोहली- 369 चौके

जोट बटलर- 362 चौके

नेपाल के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच के लिए इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर),जैकब बेथेल, टॉम बैंटन,हैरी ब्रूक (कप्तान),सैम कुरेन,विल जैक्स,लियाम डॉसन,जोफ्रा आर्चर,आदिल रशीद,ल्यूक वुड।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार