England vs Australia 3rd T20I: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज औऱ कार्यवाहक कप्तान फिल सॉल्ट (Phil Salt) के पास रविवार (15 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 7 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

सॉल्ट अगर इस मैच में 56 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे। सॉल्ट ने अभी तक 33 मैच की 31 पारियों में 34.96 की औसत से 944 रन बनाए हैं। अभी तक इंग्लैंड के लिए आठ ही खिलाड़ी 1000 रन के आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। जिसमें जोस बटलर, इयोन मोर्गन, एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, मोईन अली और केविन पीटरसन का नाम शुमार है। 

Advertisement

सॉल्ट अगर इस मैच में ही यह कारनामा कर देते हैं तो वह इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल इस मामले में एलेक्स हेल्स और केविन पीटरसन संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं, दोनों ने 32-32 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। 

इसके अलावा अगर सॉल्ट दो छ्क्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले इंग्लैंड के नौंवे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

सॉल्ट ने इस सीरीज के पहले मुकाबल में 12 गेंदों में 20 रन, दूसरे मुकाबले में 23 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे जोस बटलर की जगह सॉल्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी, जिसके बाद इंग्लैंड ने धमाकेदार वापसी करते हुए सीरीज बराबर की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार