लंदन, 28 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप के अपने दूसरे वॉर्मअप मैच में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया। केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले अपने संयुक्त प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान को 160 रनों पर ढेर कर दिया और फिर जेसन रॉय की नाबाद 89 रनों की पारी के दम पर 17.3 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने अपने आठ विकेट महज 92 रनों पर ही खो दिए थे। यहां से मोहम्मद नबी (44), दौलत जादरान (नाबाद 20) ने किसी तरह टीम को 150 के पार पहुंचाया। 

 
Advertisement

नबी ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना किया और एक चौके के अलावा तीन छक्के मारे। नूर अली जादरान ने 30, हसमातुल्लाह शाहिदी ने 19, कप्तान गुलबदीन नैब ने 14 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोए रूट ने तीन-तीन विकेट लिए। बेन स्टोक्स और मोइन अली को एक-एक सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

इंग्लैंड को यह लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशान नहीं हुई। रॉय और जॉनी बेयरस्टो (39) ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। यहां नबी ने बेयरस्टो को आउट किया। इसके बाद रूट (नाबाद 29) ने रॉय के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। 

रॉय ने महज 46 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के मारे। 

Advertisement

इंग्लैंड को अपने पहले वॉर्मअप मैच में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी जबकि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को मात दी थी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार