28 जून,(CRICKETNMORE)। जॉस बटलर के धमाकेदार अर्धशतक औऱ आदिल रशीद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने बर्मिंघम में खेले गए एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 28 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा बिना किसी जीत के खत्म हो गया। इससे पहले इंग्लैंड ने उसे वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था। 

Advertisement

इंग्लैंड के 221 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.4 ओवरों में 193 रनों पर सिमट गई। देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत खराब रही और उशके पांच विकेट सिर्फ 8.4 ओवर में 72 रन के स्कोर पर ही गिर गए। कप्तान एरॉन फिंच ने एक छोर संभाले रखा और 41 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली, लेकिन किसी और बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं निभाया।

 

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन ने 3-3, लियाम प्लंकेट ने 2 और मोइन अली और डेविड विली ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए बटलर ने 30 गेंदो में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि एलेक्स हेल्स ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। इसके अलावा जेसन रॉय ने 44 रन और जो रूट ने 35 रनों का योगदान दिया। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे मिचेल स्विपसन ने दो विकेट और बिनी स्टेनलेक,मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार