New Zealand vs England 1st Test Match Report: हैरी ब्रूक (Harry Brook) के शतक और ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड को जीत के लिए 104 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 12.4 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। मुकाबले में दस विकेट ( पहली पारी में 4,दूसरी पारी में 6) लेने के लिए ब्रायडन कार्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

डेब्यू मैच खेल रहे जैकब बेथेल ने 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा बेन डकेट ने 18 गेंदों में 27 रन और जो रूट ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। 
न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में मैट हेनरी औऱ विलियम ओ’रूर्की ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

चौथे दिन  6 विकेट के नुकसान पर 155 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में  254 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें डेरल मिचेल ने 84 रन और केन विलियमसन ने 61 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए  दूसरी पारी में ब्रायडन कार्स ने 6 विकेट, क्रिस वोक्स ने 3 विकेट और गस एटकिंसन ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने  केन विलियमसन ने 93 रन और ग्लेन फिलिप्स की नाबाद 58 रन की पारी की बदौलत 348 रन बनाए थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड ने खराब शुरूआत के बाद भी 499 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें हैरी ब्रूक ने 171 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं  कप्तान बेन स्टोक्स ने 80 रन और ओली पोप ने 77 रन की शानदार पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार