टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 51 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल पर अपना खाता खोल लिया। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन श्रीलंका की पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गई और 51 रनों से ये मैच हार गई।

Advertisement

इस मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और 16 रन के कुल स्कोर पर जोस बटलर के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन फिल सॉल्ट ने एक छोर संभाला। टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए सॉल्ट ने 40 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

Advertisement

उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, जिसके चलते इंग्लैंड निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गवाकर 146 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए डुनिथ वेल्लालागे ने 3 विकेट, महीश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका ने 2-2 विकेट और दुश्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत तो बेहद ही खराब रही और टीम ने पावरप्ले में ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। ना तो पथुम निसांका चले और ना ही कुसल मेंडिस का बल्ला चला। तीन बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका के लिए कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए लेकिन उनकी ये पारी भी उनकी टीम के काम ना आ पाई। अंत में पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने ये मैच 51 रनों से जीत लिया।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट विल जैक्स ने लिए और बल्ले से भी उनके 21 रनों के योगदान के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने अपने ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंग्लैंड की टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार