डेविड मलान ( Dawid Malan)- जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने साउथैम्पटन में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 89 रनों से रौंद दिया। इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड के 180 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 18.5 ओवरों में 91 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत शानदार रही और मलान और बेयरस्टो की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.4 ओवरों में 105 रन जोड़े। बेयरस्टो के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा। उन्होंने 43 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली।

बेयरस्टो के आउट होने के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते हरे लेकिन मलान ने एक छोर संभाले रखा। मलान ने 48 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। मलान को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा बिनुरा फर्नांडो और इसुरू उदाना ने 1-1 विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम के 8 बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहे। पुछल्ले बल्लेबाज बिनुरा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 20 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा सैम कुरेन ने 2, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन और मोइन अली ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार