England vs West Indies 2nd ODI Highlights: दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) की रिकॉर्ड पारी के दम पर इंग्लैंड ने रविवार (1 जून) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करन उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और दोनों ओपनर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने 47 रन की पारी खेली और जो रूट के साथ मिलकर पारी को थोड़ा संभाला। 133 रन के कुल स्कोर तक आधी टीम आउट हो गई, फिर रूट और विल जैक्स ने छठे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

रूट ने अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 139 गेंदों में नाबाद 166 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं विल जैक्स ने 58 गेंदों में 49 रन का योगदान दिया। जिसके चलते इंग्लैंड ने 48.5 ओवर में 7 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट, जेडन सील्स, मैथ्यू फोर्ड और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया।  

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 47.4 ओवर में 308 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए कीसी कार्टी ने शतक जड़ा और 105 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसके अलावा शाई होप ने 66 गेंदों में 78 रन और ब्रैंडन किंग ने 67 गेंदों में 59 रन बनाए। लेकिन इन तीनों के अलावा कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, जिसके चलते वेस्टइंडीज पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई।  

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 4 विकेट, साकिब महमूद ने 3 विकेट, ब्रायडन कार्स, जैकब बेथेल औऱ विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार