England vs Australia U-19 World Cup 2026 1st Semi-Final: इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रेव (Thomas Rew) ने मंगलवार (3 फरवरी) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया।
थॉमस ने 107 गेंदों 102.80 की स्ट्राईक रेट से 110 रन की पारी खेली जिसमें 14 चौके और 1 छ्क्का जड़ा। इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने अपना नाम खास रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज करा लिया। वह इंग्लैंड के पहले और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक लगाया है।
उनसे पहले रवनीत रिकी,चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, महमूदुल हसन और यश धुल ने यह कारनामा किया था।
अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक
108 रवनीत रिकी vs ऑस्ट्रेलिया, 2000
129* चेतेश्वर पुजारा vs इंग्लैंड, 2006
102* शुभमन गिल vs पाकिस्तान, 2018
105* यशस्वी जयसवाल vs पाकिस्तान, 2020
100 महमूदुल हसन जॉय vs न्यूजीलैंड, 2020
110 यश धुल vs ऑस्ट्रेलिया, 2022
110 थॉमस रेव vs ऑस्ट्रेलिया, 2026
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के पहले 3 विकेट सिर्फ 60 रन तक गिर गए थे। इसके बाद रेव ने कैलेब फाल्कनर के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 132 गेंदों में 135 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
रेव के अलावा फाल्कनर ने 40 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 277 रन बनाए थे।