लंदन/नई दिल्ली, 05 फरवरी (हि.स.) । एशेज में पराजय की गाज इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज केविन पीटरसन पर गिरी है। पीटरसन को उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आगामी दौरों से बाहर कर दिया है। पीटरसन को ईसीबी ने साफ कर दिया है कि उन्हें आगामी कैरेबियाई दौरे और इसी के साथ बांग्लादेश में मार्च में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्वकप के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। ईसीबी के प्रबंध निदेशक पाल डाउंटन और पीटरसन ने पिछले सप्ताह एक दूसरे से मुलाकात भी की और उन्हें बोर्ड के इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में एशेज, फिर वनडे और ट्वेंटी-20 सीरीज़ में लगातार इंग्लैंड की करारी हार के बाद इंग्लिश क्रिकेट टीम में व्यापक बदलाव किये जा रहे हैं और सबसे पहले उसके कोच एंडी फ्लॉवर ने इस दौरे के बाद अपना इस्तीफा सौंपकर इसका संकेत दे दिया था। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पीटरसन ने 104 टेस्टों में 23 शतकों की मदद से 8181 रन बनाए थे जबकि वनडेमें उन्होंने चार हजार से अधिक रन बनाए। हालांकि टीम के अनुसार वह खुद को कभी ढाल नहीं पाये जिसके कारण उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा।

Advertisement

इंग्लिश टीम से अचानक अपना नाता टूटने के बाद पीटरसन ने एक बयान जारी कर कहा कि अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा अहम था। मैं जब भी अपनी जर्सी पहनता था मुझे गौरव महसूस होता था और आगे भी मुझे यह याद रहेगा। मैं इस सफर के यूं अंत होने से बहुत दुखी हूं लेकिन एक इंग्लिश खिलाड़ी होने के नाते पिछले नौ वर्षों में मैंने जो भी हासिल किया है उससे मैं खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं इंग्लिश क्रिकेट टीम में सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपनी टीम को भविष्य में सफलता के लिए बधाई देता हूं। मैंने एक क्रिकेटर के तौर पर काफी कुछ किया है। लेकिन मैं आगे भी क्रिकेट से जुड़ारहूंगा। इस बात का दुख जरूर रहेगा कि वह इंग्लैंड के लिए नहीं होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार