वोर्सेस्टर, 19 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड लायंस ने काउंटी ग्राउंड में खेले गए चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन गुरुवार को इंडिया-ए को 253 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड-लायंस ने चौथी पारी में इंडिया-ए को 421 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इंडिया-ए इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 44 ओवरों में 167 रनों पर ढेर हो गई। 

Advertisement

इंडिया-ए ने चौथे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान 11 रनों के साथ की। चार रन बाद ही शहबाज नदीम (10) के रूप में उसने अपना चौथा विकेट खो दिया। कप्तान करुण नायर (13) ने अंजिक्य रहाणे (48) के साथ मिलकर टीम को बचाने की कोशिश, लेकिन 54 के कुल स्कोर पर वह भी क्रिस वोक्स का शिकार हो गए।

 

 

यहां से रहाणे को ऋषभ पंत (61) का साथ मिला दोनों ने टीम के स्कोर को 108 तक पहुंचा दिया। यहां रहाणे पवेलियन लौट लिए। रहाणे के बाद पंत भी आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 71 गेंदों का सामना किया और सात चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। यहां से इंडिया-ए की हार तय हो गई थी। अंत में जयंत यादव ने 21 रनों की पारी खेल मैच ड्रॉ करना की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। 

इंग्लैंड ने एलिस्टर कुक (180), निक गबिंस (73) और डेविड मलान (74) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी में 423 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जबाव में इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए थे। इंग्लैंड लायंस ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट के नुकसान पर 194 रनों पर घोषित कर इंडिया-ए को मजबूत लक्ष्य दिया था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार