India vs England 5th Test Day 4 Highlights: इंग्लैंड क्रिकेट टीम द ओवल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन वहीं भारत को 4 विकेट की दरकार है। 

Advertisement

पहले खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण चौथे दिन तय समय तक खेल नहीं हो सका। दिन के अंत पर जैमी स्मिथ (2) और जैमी ओवरटन नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

चौथे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और बेन डकेट (54 ) और कप्तान ओली पोप (27) के रूप मे दो झटके लगे।

इसके बाद हैरी ब्रूक और जो रूट ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 195 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। ब्रूक ने अपना दसवां टेस्ट शतक लगाया और 98 गेंदों में 111 रन की पारी खेली। वहीं रूट ने 39वां शतक लगाया और 152 गेंदों में 105 रन बनाए। 

भारत के लिए दूसरी पारी में अभी तक प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट और आकाश दीप ने 1 विकेट लिया। 

इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 396 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा था। जिसमें  यशस्वी जायसवाल ने 118 रन, आकाश दीप ने 66 रन, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने 53-53 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 224 रन बनाए थे और जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रन की बढ़त हासिल की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार