कटक, 19 जनवरी| युवराज सिंह (150) के करियर के सर्वोच्च स्कोर और महेन्द्र सिंह धौनी (134) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से भारत ने बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को जारी दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के सामने 382 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। लोकेश राहुल (5), शिखर धवन (11) और कप्तान कोहली (8) 25 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 

यहां से मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाजों युवराज और धौनी ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।  युवराज ने 2011 विश्व कप में अपना आखिरी शतक जड़ा था जबकि धौनी ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों के बीच यह साझेदारी एकदिवसीय में चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।  धोनी ने किया कमाल, वनडे में की महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Advertisement

युवराज ने 127 गेंदों में 21 चौके और तीन छक्के लगाए। धौनी ने 122 गेंदों में 10 चौके और छह छक्के लगाए। धौनी इस मैच में एकदिवसीय क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।  अंत में केदार जाधव ने 10 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या 19 और रवींद्र जडेजा 16 रनों पर नाबाद लौटे।  इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने चार विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार