England vs India, 3rd ODI: इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) और बेन डकेट (Ben Duckett) ने रविवार (19 जुलाई) को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में शानदार साझेदारी से इतिहास रच दिया।

Advertisement

दोनों ने मिलकर पहले विकेट लिए 30.1 ओवर में 192 रनों की साझेदारी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेथेल को आउट कर के इस साझेदारी को तोड़ा। बेथेल ने 93 गेंदों में 91 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के जड़े।

लॉर्ड्स में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इतिहास यहां हुए वनडे मैच में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड दोनों के नाम दर्ज हो गया। इससे पहले साल 1980 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के लिए पीटर विली और जेफ बॉयकॉट की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए  135 रनों की साझेदारी की थी।

रूट-मॉर्गन की जोड़ी को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के मामले में भी दोनों टॉप पर पहुंच गए हैं। ससे पहले 2018 में लीड्स में हुए मैच में जो रूट और इयोन मोर्गन ने तीसरे विकेट के लिए 186 रन की अटूट साझेदारी की थी।
भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

दोनों ने भारत के खिलाफ वनडे में इंग्लैंड के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले साल 2019 में एजबेस्टन में भारत के खिलाफ ओपनिंग विकेट के लिए जेसन रॉय औऱ जॉनी बेयरस्टो ने 160 रनों की साझेदारी की थी।

वनडे इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ इंग्लैंड लिए सबसे बड़ी पहली विकेट की साझेदारी

164* बेन डकेट –जैकब बेथेल लॉर्ड्स 2026

160 जेसन रॉय – जॉनी बेयरस्टो एजबेस्टन 2019

158 एलिस्टर कुक –इयान बेल राजकोट 2013

135 जेसन रॉय – जॉनी बेयरस्टो पुणे 2021

गौरतलब है कि इस निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

टीमें:

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार