England Playing XI For Fifth Test vs India: भारत के खिलाफ गुरुवार (31 जुलाई) से ओवल में होने वाले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है, कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सीधे कंधे की चोट के कारण  इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में ओली पोप टीम की कप्तानी करेंगे। 

Advertisement

इसके अलावा स्पिनर लियाम डॉसन और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स भी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जैकब बेथेल, गस एटकिंसन औऱ जैमी ओवरटन को टीम में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। बेथेल नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश टंग की भी वापसी हुई है, जो सीरीज के पहले दो टेस्ट में टीम का हिस्सा थे। 

स्टोक्स का बाहर होना इंग्लैंड टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह 17 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं औऱ उनके बल्ले से 300 से ज्यादा रन आए हैं। मैनचेस्टर में हुए चौथे टेस्ट में उन्होंने 141 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और कुल 6 विकेट लिए थे। 

वह तीसरे औऱ चौथे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच पहे थे। उन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दौरान दोनो पारियों को मिलाकर कुल 35 ओवर गेंदबाजी की थी और वह इस दौरान अपने सीधे कंधे को लेकर काफी असहज दिखे थे। 

आर्चर और कार्स को वर्कलोड के चलते इस मुकाबले में आराम दिया गया है। एटकिंसन हैमस्ट्रिंग की चोट से ठीकर होकर लौटे हैं, जिसके कारण वह मई के अंत से बाहर थे। वहीं ओवरटन तीन साल में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवरटन और जोश टंग।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार