Advertisement

Australia vs England Boxing Day Test Playing XI: इंग्लैंड ने शुक्रवार (26 दिसंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम में दो बदलाव हुए हैं, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ओली पोप बाहर हुए हैं और गस एटकिंसन और जैकब बेथेल प्लेइंग इलेवन में आए हैं।

Advertisement

आर्चर साइड स्ट्रेन के चलते मेलबर्न के अलावा सिडनी में होने वाले एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। एडिलेड में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके थे।

आर्चर ने कोहनी और पीठ की चोटों से उभरने के बाद इस साल जुलाई में भारत के खिलाफ सीरीज से इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी की थी। मौजूदा एशेज सीरीज में उन्होंने 9 विकेट लिए और निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन भी बनाए।

इंग्लैंड के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आर्चर फरवरी में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे। बोर्ड ने आर्चर की जगह किसी औऱ खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है क्योंकि मैथ्यू पॉट्स और मैथ्यू फिशर पहले से ही उपलब्ध हैं।

वहीं खराब फॉर्म से झूझ रहे पोप को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली 16 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। बता दें कि पोप ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की कप्तानी भी की थी।

Advertisement

उनकी जगह टीम में आए बेथेल ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और यह उनका पांचवां टेस्ट मैच होगा।

हालांकि ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है, लेकिन उनपर भरोसा बनाए रखा गया है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड पहले तीन टेस्ट में मिली हार के साथ पहले ही एशेज सीरीज गवा चुकी है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट,हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स,जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार