England vs Zimbabwe Only Test Day 1: ओली पोप Ollie Pope),जैक क्रॉली(Zak Crawley) और बेन डकेट (Ben Duckett) के शतकों के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 498 रन बना लिए हैं। पहले दिन ओली पोप और हैरी ब्रूक नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरूआत शानदार रही और बेन डकेट और जैक क्रॉली की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41.3 ओवर में 231 रनों की साझेदारी की। डकेट ने 134 गेंदों में 140 रन (20 चौके और 2 छक्के) की धमाकेदार पारी खेली। इसके बाद क्रॉली ने ओली पोप के साथ शतकीय साझेदारी की और 171 गेंदों में 124 रन (14 चौके) बनाए। 

Advertisement

पोप ने रनों की रफ्तार को आगे बढ़ाया और दिन के अंत से पहले 163 गेंदों में नाबाद 169 रन (24 चौके और 2 छक्के) बना डाले। पोप ने जो रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। रूट खेल खत्म होने से पहले 44 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए। 

पहले दिन के खेल के दौरान जिम्बाब्वे जिम्बाब्वे की स्थिति तब और खराब हो गई जब रिचर्ड नगारावा, जो संभवतः उनके चार तेज गेंदबाजों में से सर्वश्रेष्ठ थे और जिन्होंने नौ ओवर में 42 रन देकर कोई भी विकेट नहीं दिया था, लंच के तुरंत बाद मैदान से बाहर चले गए, फील्डिंग के  समय उनकी पीठ और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। नगारावा अंतिम सत्र में देर से लौटे लेकिन दोबारा गेंदबाजी नहीं की और एक बार फिर मैदान से बाहर चले गए।

जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा औऱ ब्लेसिंग मुजरबानी ने 1-1 विकेट हासिल किया है। 

बता दें कि 22 साल बाद इंग्लैंड औऱ जिम्बाब्वे के बीच कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 

Advertisement

टीमें:

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): बेन कुरेन, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, वेस्ले मधेवेरे, तफदज़वा त्सिगा (विकेट कीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तनाका चिवांगा, विक्टर न्याउची

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, ओली पोप, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, सैम कुक, जोश टंग, शोएब बशीर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार